Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उत्तर प्रदेश के मुरादनगर आर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी
gajiabad,Threat to bomb ,Muradnagar Ordnance Factory

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने का ई-मेल मिला है। इसके बाद फैक्ट्री के साथ ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में पूरे फैक्ट्री परिसर को खंगाला गया। 

 

 पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री के आधिकारिक मेल पर दोपहर एक बजे यह धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। मेल में लिखा कि दोपहर दो बजे तक फैक्ट्री को बम से उड़ा दिया जाएगा। फैक्ट्री प्रशासन ने पुलिस कमिश्नर को इसकी सूचना दी। तुरंत ही सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मसूरी व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की मदद से फैक्ट्री परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी। फैक्ट्री परिसर में कोने-कोने की जांच की गई।


एसीपी लिपि नगाइच ने बताया कि आज, सोमवार को आर्डिनेन्स फैक्ट्री की मेल आईडी पर एक किसी अन्य मेल आईडी से धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इस संबंध में थाने की पुलिस टीम, साइबर सेल, बीडीएस टीम एवं अन्य टीमें साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर रही है, जैसे आईपी एड्रेस आदि संकलित किया जा रहा है। इसके बाद में थाना पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर सुरक्षा कारणों से फैक्ट्री परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है।


 

 

 

MadhyaBharat 7 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.