Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने बीजेपी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दीशुभकामनाएं
bhopal, Chief Minister, BJP

भाेपाल । भारतीय जनता पार्टी आज यानी रविवार, 06 अप्रैल को अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। इसको लेकर देशभर में विशेष तैयारियां की गई हैं। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई इस बार स्थापना दिवस को यादगार बनाना चाहती है। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने बीजेपी के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं काे शुभकामनाएं दी है।

 

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा- विश्व के विशालतम राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के नेतृत्व में भाजपा गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक गौरव और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आइए, स्थापना दिवस पर हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को आत्मसात कर सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए माँ भारती के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए आगे बढ़ते रहें।

 
MadhyaBharat 6 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.