Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जैन तीर्थंकरों का अपमान प्रतिमाओं पर जूते पहनकर बनाई रील
gwalior, Insult of Jain Tirthankaras,shoes on statues
ग्वालियर । ग्वालियर किले में जैन तीर्थंकर की प्रतिमाओं पर बैठकर अभद्र भाषा उपयोग करते हुए रील बनाने का मामला सामने आया है। रील में एक महिला ग्वालियर किला पर जैन तीर्थंकर की प्रतिमाओं के सामने खड़ी होकर अभद्रता भाषा का उपयोग कर रही है। रील बनाने के दौरान महिला और उसके मौजूद लोग जूते-चप्पल पहनकर प्रतिमाओं के ऊपर बैठे और वीडियो में अभद्र भाषा का भी उपयोग किया। मामले में अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैन बरैया महासभा ने शनिवार शाम को ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर महिला और उसके साथियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी के अनुसार, ग्वालियर किला तलहटी में प्राचीन जैन तीर्थंकर प्रतिमाएं हैं, जहां शिवपुरी के नरवर की रहने वाली प्रीति कुशवाह नाम की महिला ने अपने साथियों के साथ रील बनाकर जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं को अपशब्द कहे। उसने कहा कि आप सबने प्लास्टिक और लकड़ी के पुतले देखे होंगे ये पत्थर का पुतला है। महिला का वीडियो सामने आने के बाद जैन समाज आक्रोश में है। समाज के लोगों ने एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह को ज्ञापन सौंप कर रील बनाने वाली महिला और उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।


एएसपी (शहर) कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर जैन समाज ने शिकायत की है। शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। जिन लोगों ने यह वीडियो प्रसारित किया है, उनके बयान लिए जाएंगे। यदि यह प्रमाणित होता है कि उन्होंने वीडियो शेयर किया है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।


घटना को लेकर मुनि विलोक सागर महाराज ने कहा कि जिसने भी इस तरह की हरकत की है, वह गलत है क्योंकि यह आस्था का विषय है। दिगंबर जैन प्रतिमाएं हमारे पूर्वजों की धरोहर हैं। यदि किसी कारण से वे खंडित हो गई हैं, तो भी उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए। लोगों को चाहिए कि वे समझदारी और आस्था का परिचय दें। जो ऐसा करते हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर आप किसी की आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, तो ठेस पहुंचाने का भी हक नहीं है।


शिवपुरी जिले की प्रीति कुशवाह के जैन प्रतिमा के सामने विवादित रील बनाने को लेकर जैन समाज ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समाज ने इसे धार्मिक आस्था पर हमला बताया है। साथ ही पुरातत्व विभाग की लापरवाही को भी इस घटना का कारण माना है।

 

MadhyaBharat 6 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.