Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भारत-श्रीलंका ने रक्षा सहयोग सहित 7 समझौतों पर किए हस्ताक्षर
new delhi, India-Sri Lanka ,defense cooperation

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के बीच शुक्रवार को कोलंबो में द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने पहली बार एक महत्वाकांक्षी रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्ष त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते में भी शामिल हुए हैं। कुल मिलाकर दोनों पक्षों ने आज सात प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति दिसानायके के साथ प्रेस मीट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-श्रीलंका के सुरक्षा हित समान हैं। दोनों देशों की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी है और एक-दूसरे पर निर्भर है। उन्होंने कहा, “मैं भारत के हितों के प्रति राष्ट्रपति दिसानायके की संवेदनाओं के लिए उनका आभारी हूं। हम रक्षा सहयोग में किये गए महत्वपूर्ण समझौतों का स्वागत करते हैं।”

 

उन्होंने कहा कि हम कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन और हिन्द महासागर में सुरक्षा सहयोग पर भी मिलकर काम करने के लिए सहमत हैं।


वहीं राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वासन दिया कि श्रीलंका अपनी भूमि का उपयोग भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल किसी भी तरीके से नहीं होने देगा। दिसानायके ने कहा कि उन्होंने मोदी को यह भी बताया कि जरूरत के समय श्रीलंका को दी गई भारत की सहायता और निरंतर एकजुटता उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।


इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने वर्चुअल माध्यम से सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना और पूरे श्रीलंका में 5000 धार्मिक संस्थानों के लिए सौर छत प्रणालियों की आपूर्ति का शुभारंभ किया।


मोदी ने कहा कि सामपुर सौर ऊर्जा संयंत्र से श्रीलंका की ऊर्जा सुरक्षा में मदद मिलेगी। बहु-उत्पाद पाइपलाइन के निर्माण और त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए किए गए समझौतों से श्रीलंका के सभी लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ग्रिड अंतर-संपर्क समझौते से श्रीलंका के लिए बिजली निर्यात के विकल्प खुलेंगे।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन महासागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों में, राष्ट्रपति दिसानायके की भारत यात्रा के बाद से हमारे सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

MadhyaBharat 5 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.