Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
तालाब में नहाने गए तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत
sidhi, Three siblings, drowning
सीधी । मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मड़वास थाना क्षेत्र के समदा गांव में शुक्रवार शाम को तालाब में नहाते समय तीन सगे भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से देर रात तक सर्च अभियान चलाकर तीनों के शव बरामद किए। पुलिस ने रात में शवों को कब्जे में लेकर मझौली अस्पताल भेज दिया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।


पुलिस के अनुसार, ग्राम समदा निवासी मोहन लाल प्रजापति के तीन बच्चे पार्वती प्रजापति (10 वर्ष), आरती प्रजापति (8 वर्ष) और अंतर लाल प्रजापति (5 वर्ष) रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम तालाब में नहाने गए थे। खेलते-खेलते वे गहरे पानी में चले गए। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिजनाें काे चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान, तालाब में एक शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


मड़वास थाना प्रभारी केदार परौहा ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों के शवों को मझौली अस्पताल पहुंचाया। रात होने के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 5 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.