Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बस्तर पंडुम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणाें से भरी पिकअप पलटी
dantewada, A pickup full of villagers , overturned
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पालनार के पास आज शनिवार 11:30 बजे ग्रामीणों से भरी एक अनियंत्रित पिकअप वाहन पलट गई। इस हादसे में दाे ग्रामीणाें की माैत हाे गई है, वहीं 28 ग्रामीण घायल हाे गये हैं, छह की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से घायलाें काे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है।
 
वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इस सड़क हादसे को लेकर भाजपा को सोशल मीडिया पर घेरते हुए लिखा कि, घटना दुःखद और निंदनीय है। भाजपा सरकार बस्तर के मासूम आदिवासियों को खिलौने की तरह प्रयोग करना बंद करे। अमित शाह की सभा के लिए निकली ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन के पालनार (दंतेवाड़ा) में पलटने से ग्रामीणों को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। महिलाओं की उंगलियां तक हाथ से अलग हो गई हैं। अमित शाह को खुश करने बस्तर पंडुम कार्यक्रम में आदिवासियों की जान जोखिम में डालकर हड़बड़ी में पिकअप वाहनों में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। आदिवासी भीषण दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। कांग्रेस ने लिखा कि डबल इंजन सरकार प्रशासन के जरिए जबरदस्ती भीड़ बुलाकर कार्यक्रम हिट करने में लगी है। कांग्रेस घायलों के इलाज, केंद्र और राज्य सरकार से उचित मुआवजे की मांग करती है।
 

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक ग्रामीण का हाथ कटकर अलग हो गया है। सभी ग्रामीणों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया है। यह सभी ग्रामीण दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावती इलाके पोटली के रहने वाले हैं। जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर पंडुम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इन सभी ग्रामीणों को पिकअप के माध्यम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय लाया जा रहा था। इसी बीच पालनार के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 ग्रामीणाें की माैत हा गई है, वहीं 28 ग्रामीण लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों एवं एम्बूलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। कुछ घायलाें का कुआकोंडा में इलाज चल रहा है।

MadhyaBharat 5 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.