Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त जगुआर के बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ पंचतत्व में विलीन
jamnagar, Flight Lieutenant Siddharth,   five elements

रेवाड़ी । गुजरात में एयरफोर्स का जगुआर फाइटर हादसे में बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का शुक्रवार

को उनके पैतृक गांव भालखी माजरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पिता सुशील यादव ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी।

 

शुक्रवार को बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का पार्थिव शरीर रेवाड़ी पहुंचा। सबसे पहले शव को सेक्टर-18 स्थित उनके घर पर ले जाया गया, जहां परिजनों और स्थानीय लोगों ने अंतिम दर्शन किए। इस दौरान माता सुशीला यादव और बहन खुशी रोती रहीं। रोते हुए ही मां सुशीला ने कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है। मैं देश की हर मां से कहना चाहती हूं कि वे अपने बेटों को देशसेवा के लिए सेना में भेजें। मुझे उसको जन्म देने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा परिवार सेना में था, ये जानते हुए भी मैंने उसे सेना में भेजा। मुझे उसकी शहादत पर गर्व है। इस मौके पर एयरफोर्स जवानों ने मां को सिद्धार्थ की फोटो देकर टोपी सौंपी। इसके बाद गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। अंतिम विदाई के दौरान एयरफोर्स की टुकड़ी ने हथियार उल्टे किये और फायर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  

 

दरअसल, बुधवार काे गुजरात के जामनगर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरने के बाद में जगुआर फाइटर क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट सिद्धार्थ यादव की मौत हो गई। सिद्धार्थ ने वर्ष 2016 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा पास करने के बाद तीन साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद वायुसेना में फाइटर पायलट बने। दो साल पहले उन्हें प्रोमोशन मिला था, जिसके बाद वह फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंचे। सिद्धार्थ की 23 मार्च को सगाई हुई थी और 2 नवंबर को उनकी शादी होने वाली थी। 

 

MadhyaBharat 4 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.