Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बैंकॉक में बोले प्रधानमंत्री मोदी भारत की एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक विजन में थाईलैंड का विशेष स्थान
new delhi,Prime Minister Modi, Indo-Pacific vision

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बैंकॉक में कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक विजन में थाईलैंड का विशेष स्थान है। आज हमने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।


थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ प्रेस मीट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के बीच ‘स्ट्रैटेजिक डायलॉग’ स्थापित करने पर भी चर्चा की। साइबर क्राइम के शिकार भारतीयों को वापस भारत भेजने में थाईलैंड सरकार से मिले सहयोग के लिए हमने थाईलैंड सरकार का आभार प्रकट किया। हमने भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों और थाईलैंड के बीच पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग पर बल दिया है। आपसी व्यापार, निवेश और व्यवसायों के बीच आदान प्रदान बढ़ाने पर बातचीत की है। एमएसएमई, हथकरघा और हस्तशिल्प में भी सहयोग के लिए समझौते किए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि भारत आसियान एकता और आसियान केन्द्रीयता का पूर्ण समर्थन करता है। हिंद-प्रशांत में, स्वतंत्र, खुला, समावेशी और नियम-आधारित व्यवस्था का हम दोनों समर्थन करते हैं। हम विस्तार-वाद नहीं, विकास-वाद की नीति में विश्वास रखते हैं।


थाईलैंड में हाल ही में आए भूकंप में हुई मौतों पर भारत के लोगों की ओर से शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 28 मार्च को आए भूकंप में हुई जनहानि के लिए मैं भारत के लोगों की ओर से गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और थाईलैंड के सदियों पुराने संबंध हमारे गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सूत्रों से जुड़े हैं। बौद्ध धर्म के प्रसार ने हमारे जन-जन को जोड़ा है। अयुत्थया से नालंदा तक ज्ञान का आदान-प्रदान हुआ है। रामायण की कथा थाई लोक-जीवन में रची-बसी है और संस्कृत-पाली के प्रभाव आज भी भाषाओं और परंपराओं में झलकते हैं। उन्होंने कहा, “पिछले साल भारत ने थाईलैंड को बौद्ध अवशेष भेजे थे, जिसने 40 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात के अरावली जिले में 1960 से 1963 के बीच खुदाई में मिली बौद्ध कलाकृतियां भी थाईलैंड भेजी जाएंगी।”

 

उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित महाकुंभ में भी हमारा पुराना जुड़ाव देखने को मिला। थाईलैंड समेत कई देशों से 600 से अधिक बौद्ध श्रद्धालुओं ने इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम में हिस्सा लिया, जिससे वैश्विक शांति और सद्भाव का संदेश गया।

 

थाईलैंड सरकार की ओर से विशेष डाक टिकट जारी करने पर धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं थाईलैंड सरकार का आभारी हूं कि मेरी यात्रा के उपलक्ष्य में 18वीं शताब्दी की ‘रामायण’ म्यूरल पेंटिंग्स पर आधारित एक विशेष डाक-टिकट जारी किया गया है। प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने अभी मुझे त्रिपिटक भेंट की। बुद्ध-भूमि भारत की ओर से मैंने इसे हाथ जोड़ कर स्वीकार किया।”

MadhyaBharat 3 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.