Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज
ahamdabad,Preparations ,Congress National Convention

अहमदाबाद । गुजरात में 64 साल बाद हो रहे कांग्रेस अधिवेशन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। अहमदाबाद में कांग्रेस का अधिवेशन 8 और 9 अप्रैल को होने जा रहा है। इसमें 8 अप्रैल को अहमदाबाद के सरदार पटेल स्मारक में कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की मीटिंग होगी। 9 अप्रैल को साबरमती रिवरफ्रंट इवेन्ट सेंटर के तीन ब्लॉक में विशाल एयरकंडीशन जर्मन डोम में कांग्रेस का अधिवेशन होगा। साल 1961 में भावनगर के बाद  गुजरात में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है।

 

पार्टी प्रवक्ता मनीष दोशी के अनुसार 8 अप्रैल को 11 बजे शाहीबाग स्थित सरदार पटेल स्मारक में सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खडगे समेत सीडब्ल्यूसी के सदस्य हाजिर रहेंगे। सरदार स्मारक के ग्राउंड में विशेष प्रकार का एसी डोम तैयार किया गया है। इस डोम में सीडब्ल्यूसी की मीटिंग होगी। स्मारक के सामने स्थित खुले ग्राउंड में सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी। इसके बाद गांधी आश्रम में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। सीडब्ल्यूसी की मीटिंग के लिए सरदार पटेल स्मारक में स्थित हॉल में विशेष प्रकार का डोम बनाया जा रहा है।

 

9 अप्रैल को साबरमती के तट पर होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को हिस्सा लेना है। सभी के बैठने की अलग व्यवस्था कर दी गई है। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के सदस्यों से लेकर शीर्ष नेताओं की बैठक व्यवस्था को सबसे आगे रखा है। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस, सेवा दल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और प्रत्येक क्षेत्र के अध्यक्षों के लिए एक अलग ब्लॉक स्थापित किया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए 300 पोर्टेबल एयरकंडीशन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक अलग-अलग ब्लॉक में एलईडी की व्यवस्था की जाएगी। कांग्रेस के हर राज्य के सांसदों और विधायकों के लिए अलग-अलग बैठक की व्यवस्था की गई है। विशाल जर्मन गुंबद के पीछे एक अलग वीआईपी गुंबद बनाया जा रहा है, जिसमें वीआईपी लोगों के बैठने और खाने की व्यवस्था की जाएगी।

 
MadhyaBharat 3 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.