Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नायब तहसीलदार ने सरपंच पति को दी धमकी
raigarh,Naib Tehsildar, threatened Sarpanch

रायगढ़ । धर्मजयगढ क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिडो़डीह के सरपंच पति खेमसागर यादव ने नायब तहसीलदार धर्मजयगढ़ , उज्ज्वल पांडे के खिलाफ चौकी रैरूमाखुर्द में गुरुवार काे शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है, कि तहसीलदार द्वारा उन्हें फोन पर गालियां दी गईं और सरपंच पद से हटाने की धमकी दी गई।

 

सरपंच पति ने आवेदन में लिखा है कि, वे खेमसागर यादव, जो कि ग्राम भालूपखना के निवासी है, ने बताया कि उनकी पत्नी सेबेस्तियानी कुजूर वर्तमान में ग्राम पंचायत चिडाडीह की सरपंच है और वह उनकी सरकारी कार्यों में सहायता करते हैं। 2 अप्रैल को दोपहर लगभग 3:30 बजे जब वे अपनी पत्नी के साथ धर्मजयगढ़ से अपने घर लौट रहे थे, तब ग्राम तेजपुर के पास उन्हें पटवारी अरविंद केरकेट्टा (हल्का नंबर 30, ग्राम भालूपखना) के मोबाइल नंबर 7000584720 से फोन आया और पटवारी ने तहसीलदार उज्ज्वल पांडे से बात करने के लिए फोन आगे बढ़ाया, जिसके बाद तहसीलदार ने फोन पर कहा कि वे धनबादा कंपनी, भालूपखना के कार्यालय में जांच के लिए आए हैं। इसके बाद उन्होंने बिना किसी कारण खेमसागर यादव को धमकाना शुरू कर दिया और कहा, “तुम कौन होते हो धनबादा कंपनी को बंद कराने वाले? मैं तुम्हें देख लूंगा और तुम्हें तुम्हारे सरपंच पद से तुरंत हटा दूंगा। तुम्हें नहीं पता कि मैं तहसीलदार हूँ, कुछ भी कर सकता हूँ। मेरे सामने दादागिरी करोगे?” इसके अलावा, शिकायत में कहा गया है, कि तहसीलदार ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। इस घटना से खेमसागर यादव और उनकी पत्नी को अपमानित महसूस हुआ और उन्हें भय सताने लगा।

 

इस घटना से आहत होकर खेमसागर यादव ने चौकी प्रभारी, रैरूमाखुर्द में लिखित शिकायत करवाई है और तहसीलदार उज्ज्वल पांडे के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है और वहीं प्रभावित व्यक्ति का कहना है कि इस तरह की धमकियों से सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है और प्रशासनिक अधिकारियों को अपने पद का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

 

 

MadhyaBharat 3 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.