Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
करंट लगाकर मछली पकड़ने गया युवक खुद करंट की चपेट में आया मौत
korba,   young man,electrocuted and died

कोरबा । जिले के हरदी बाजार थाना अंतर्गत  ग्राम मुड़ाभाटा के 27 वर्षीय राजपूरी गोस्वामी  का करंट लगने से माैत हाे गई। युवक बुधवार को मछली पकड़ने के लिए नदी में बिजली का करंट बिछाया हुआ था, जहां उसी बिजली करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम डिंडोलभांठा लीलागर नदी पुल के पास गोविंद राठौर का गाड़ी गैरेज बना हुआ है जहां देख रेख के लिए चौकीदारी का काम राजपूरी गोस्वामी पिता बुंदेल पूरी गोस्वामी  (27) बुडगहन मुड़ाभाटा निवासी को रखा था। चौकीदार अपने दो साल के बच्चे और पत्नी के साथ रहता था। वहीं नजदीक से ही लीलगर नदी गुजरा हुआ है । जहां वह मछली मारने के लिए अक्सर बिजली करंट का उपयोग कर मछली मारता था , इससे उसका मालिक गोविंद अंजान था। बुधवार शाम काे करीब 4 बजे अपनी पत्नी से मछली पकड़ने नदी जा रहा हूं बोलकर चला गया ।  काफी समय होने पर जब उसकी पत्नी प्रतिभा नदी के पास गई तो उसे उसका पति दिखाई नहीं दिया और वह वापस अपने झोपड़ी नुमा घर में आ गई । जब काफी समय गुजर गया तब प्रतिभा ने अपने मालिक गोविंद राठौर को मोबाइल से  राजपुरी के घर नहीं पहुंचने की सूचना दी।

वहीं आज गुरुवार सुबह डिंडोलभांठा के निवासी जो सुबह दिशा मैदान करने गया था उसकी नजर नदी में पानी में उतराता किसी व्यक्ति की लाश देखी तो उसने गोविंद राठौर को घटना की जानकारी दी। जिस पर गोविंद राठौर सुबह 6 बजे अपने गैरेज पहंच पुलिस काे सूचना दी। घटना स्थल पर हरदीबाजार पुलिस टीम पहुंच कर शव का पंचनामा कर वैधानिक कार्यवाही कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।  

मृतक के भाई कैलाश पूरी गोस्वामी ने बताया कि उसका भाई करीबन 8-10 साल से हरदी बाजार निवासी गोविंद राठौर के यहां काम करता था। मछली मारने के चक्कर में करंट से चिपककर मौत हो गई।

 

MadhyaBharat 3 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.