Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक दुकान में लगी आग बुझाने जुटे कर्मचारी
bhind, Fire broke out, Housing Colony

भिंंड । भिंड जिले के हाउसिंग कॉलोनी में स्थित एक दुकान में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

 

भिंड के हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांचवीं ग्रेड की गाड़ी पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फूप, मेहगांव और भिंड से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। सुबह करीब 11 बजे तक तीन गाड़ियों से पानी डाला जा चुका है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर हाउसिंग कॉलोनी के स्थानीय लोग एकत्रित हो गए, वहीं प्रशासन के अफसर भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, जबकि प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया, "कपड़े के गोदाम में आग लगी है। आग बुझाने का काम जारी है।" वहीं भिंड नगर पालिका के सीएमओ यशवंत वर्मा ने बताया, "मौके पर चार दमकल गाड़ियां और टैंकर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। कलेक्टर ने आसपास के सभी दमकल केंद्रों को सूचना दे दी है।

MadhyaBharat 3 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.