Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रदेश के कई ज‍िलों में बार‍िश की चेतावनी
raipur, Rain warning,  many districts

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई जिलाें में अगले दो द‍िनों में भारी बार‍िश की संभावना जताई जा रही है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. राजधानी रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अप्रैल का पहला सप्ताह ठंडक भरा रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, सप्ताह के अंत तक मौसम साफ हो जाएगा और दूसरे सप्ताह से फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी। दक्षिणी छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक बने चक्रवातीय दबाव के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इस प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा।

वहीं मौसम विभाग ने तीन और चार अप्रैल को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मंगलवार को रायपुर का अध‍िकतम तापमान 38.4 व न्‍यूनतम 24.2 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस रहा, बिलासपुर का अध‍िकतम तापमान 37.4 व 23.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, अंबिकापुर का अध‍िकतम 34.8 व 15 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस न्यूनतम
जगदलपुर का तापमान 37.7 अधिकतम 24.7 न्यूनतम, व राजनांदगांव का अध‍िकतम 39.5 व 22न्यूनतम तापमान दर्ज क‍िया गया। वहीं अप्रैल के तीसरे व चौथे सप्‍ताह में तापमान में वृद्ध‍ि हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

 

 

MadhyaBharat 2 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.