Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सतपुड़ा भवन के आदमी जाति कल्याण विभाग में कर्मचारियों का हंगामा
bhopal, Employees create, Satpura Bhawan
भाेपाल । राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को दफ्तर में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों की नाराजगी कमिश्नर द्वारा एक बाबू को सस्पेंड किए जाने को लेकर थी। भवन के अंदर ही कर्मचारियों ने डेरा डाल प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। नाराज कर्मचारियों की नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच आखिरकार अफसरों को समझौता बैठक बुलानी पड़ी। लेकिन प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी बंद कमरे में चर्चा करने को लेकर तैयार हुए। परिस्थिति को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ गया।
 
सतपुड़ा भवन के आदिम जाति कल्याण विभाग में यह हंगामा बुधवार सुबह दफ्तर खुलने के साथ शुरू हुआ। इसके बाद एकजुट हुए कर्मचारी, अधिकारी के विरुद्ध प्रदर्शन और नारेबाजी करने के लिए एकजुट हो गए। कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए दोपहर 12 बजे अधिकारी इस मामले में समझौता बैठक के लिए तैयार हुए लेकिन कर्मचारी संगठन और कर्मचारी बंद कमरे में बैठक करने के बजाय खुले में चर्चा करने के लिए दबाव बनाते रहे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि आदिम जाति कल्याण विभाग के कमिश्नर श्रीमन शुक्ला ने एक आदेश टाइप करने के लिए एक बाबू एलडीसी हर्षपाल फोन कर ऑफिस जल्दी आने लिए कहा। लेकिन किसी वजह से उन्हें पहुँचने में थोड़ी देर हो गई। जिसके बाद कमिश्नर शुक्ला ने बाबू हर्षपाल को भला बुरा बोलते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई और उन्हें सस्पेंड कर दिया। इस बात की खबर जैसे ही अन्य कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध कर कमिश्नर के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। विवाद बढ़ता देख कमिश्नर शुक्ला ने पुलिस बुला ली लेकिन तब भी हंगामा नहीं थमा। कर्मचारियों ने कमिश्नर श्रीमन शुक्ला के विरुद्ध नारेबाजी के बाद दफ्तर में ही गेट मीटिंग की। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने दफ्तर के कर्मचारियों को समझाया कि कोई कर्मचारी किसी को अपशब्द नहीं कहेगा लेकिन काम भी नहीं करेगा। अगर शाम तक कमिश्नर कर्मचारी का सस्पेंशन वापस नहीं लेते हैं तो ज्ञापन के माध्यम से आंदोलन की जानकारी दी जाएगी और फिर कर्मचारी प्रदर्शन आंदोलन तेज करेंगे।
 
 
MadhyaBharat 2 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.