Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हिंदू देवताओं की रंगोली को पैरों से बिगाड़ने वाले सहायक प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
dewas, FIR lodged , assistant professor
देवास । मध्य प्रदेश के देवास जिले में शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ एक सहायक प्रोफेसर द्वारा हिन्दू-देवताओं की रंगोली को पैरों से मिटाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदर्शन कर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य की शिकायत पर कन्नौद थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सहायक प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, प्रशासन ने उसे महाविद्यालय से निष्कासित कर दिया है।

थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बुधवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कन्नौद के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने भगवान राम और कृष्ण की सुंदर रंगोली बनाई थी, जिसे आरोपित सहायक प्रोफेसर जैर अली रंगवाला ने पैरों से मिटा दिया था। जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद महाविद्यालय में हंगामे की स्थिति बन गई। छात्रों और स्थानीय संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि मामले के सामने आने के बाद प्रभारी प्राचार्य प्रेमपाल की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा-298 और 196 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही आरोपित प्रोफेसर जैर अली रंगवाला फरार है।

मामले को लेकर राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 'हम ऐसी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं कर सकते। भगवान की रंगोली के साथ कोई ऐसा करे, यह बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह का कहना है कि सहायक प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शिक्षक जुजैर अली रंगवाला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (पूजा स्थल या पवित्र वस्तु को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) और 196 (धर्म, जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

MadhyaBharat 2 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.