Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आनंद लेने सीखने और आगे बढ़ने का शानदार अवसर प्रदान करती हैं गर्मी की छुट्टियांः प्रधानमंत्री
new delhi, Summer vacations , Prime Minister

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के युवाओं को उनकी ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इस समय का उपयोग आनंद, सीखने और व्यक्तिगत विकास के लिए करने के लिए प्रोत्साहित किया।
लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या की एक्स पर पोस्ट का जवाब देते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री ने लिखा, “मेरे सभी युवा मित्रों को शानदार अनुभव और खुशहाल छुट्टियों की शुभकामनाएं। जैसा कि मैंने पिछले रविवार को मन की बात में कहा था, गर्मी की छुट्टियां आनंद लेने, सीखने और आगे बढ़ने का एक शानदार अवसर प्रदान करती हैं। इस दिशा में इस तरह के प्रयास बहुत बढ़िया हैं।”
सांसद सूर्या ने एक्स पर पोस्ट किया, “हमने निर्वाचन क्षेत्र में 10 केंद्रों में 8-14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले बेंगलुरु दक्षिण समर कैंप की शुरुआत की है। योग और ध्यान, गीता पाठ, नृत्य फिटनेस, आत्मरक्षा और ड्राइंग के सत्रों के साथ, इन गतिविधियों के माध्यम से लगभग 2,500 युवा दिमाग इन छुट्टियों के दौरान एक अतिरिक्त कौशल सीख रहे हैं। यह कल प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात संदेश के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने बच्चों को इस गर्मी में मौज-मस्ती और सीखने का मिश्रण करने के लिए प्रेरित किया। समर कैंप में बच्चों के साथ मेरी यात्रा और बातचीत की कुछ झलकियां साझा कर रहा हूं।”

MadhyaBharat 1 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.