Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
प्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल पहुंची महाकाल मंदिर
ujjain,  Shreya Ghoshal , Mahakal temple
उज्जैन । विक्रमोत्सव के दिव्य और भव्य आयोजन में नववर्ष पर अपनी प्रस्तुति देने उज्जैन आईं सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल सोमवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। वे यहां दो घंटे तक मंदिर में रहीं। इस दौरान वे साड़ी में नजर आईं। करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहने के बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ चांदी द्वार से बाबा की पूजा और खास अभिषेक किया। श्रेया से पूजन अर्चन पंडित आकाश पुजारी ने करवाया।
 
सिंगर श्रेया ने महाकाल के दर्शन के बाद कहा कि पहली बार उज्जैन आई और बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। बाबा का आशीर्वाद लेने और दर्शन के बाद लगा कि मुझे दर्शन का मौका मिलना ही था, इसलिए उज्जैन आने का बुलावा आया। महाकाल के साथ यह अनुभव अविस्मरणीय है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इतनी सुंदर आरती मैंने पहले कभी नहीं देखी। जिस तरह से भगवान को सजाया गया था, उसे देखकर मेरी आंखों में आंसू और खुशी दोनों थे। मैं दोबारा महाकाल के दर्शन के लिए आऊंगी।" इस पावन क्षण को लेकर श्रेया घोषाल ने कहा कि "बाबा महाकाल के बुलावे पर वे यहां आई हूं। यह अनुभव शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। मेरे पास इस अनुभव को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। महाकाल के दरबार में आने का अनुभव अविस्मरणीय है। उज्जैन आने का आह्वान मुझे महसूस हुआ और मैं यहां आकर अत्यंत भावविभोर हो गई। भस्मारती का अद्भुत दृश्य और मंदिर की दिव्यता जीवन को बदलने वाली अनुभूति रही।"

गायिका श्रेया घोषाल ने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां की दर्शन व्यवस्था इतनी अच्छी है कि मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के होने के बावजूद सभी को बाबा महाकाल की इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन काफी अच्छे से हुए। उन्होंने कहा मैं सौभाग्यशाली हूं, जो मुझे यहां आने का मौका मिला।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आकाश शर्मा ने बताया कि प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में सम्मिलित होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। आरती उपरांत आकाश पुजारी द्वारा घोषाल को चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करवाया गया और इस दौरान उन्होंने मस्तक पर तिलक लगाया और माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया।
 
MadhyaBharat 31 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.