Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
यूसीसी कानून धर्म या पंथ के खिलाफ नहीं : पुष्कर सिंह धामी
barelly, UCC law, Pushkar Singh Dhami
बरेली  । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने का संवैधानिक उपाय है, जिससे महिलाओं को संपत्ति और उत्तराधिकार में समान अधिकार मिलेंगे। यह कानून किसी धर्म या पंथ के खिलाफ नहीं है, बल्कि कुप्रथाओं को समाप्त कर समरसता स्थापित करने का प्रयास है। वह सोमवार को उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने को लेकर बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।इस दौरान धामी का सम्मान किया गया।
 
उन्होंने यूसीसी में लिव-इन रिलेशनशिप के पंजीकरण को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को खारिज करते हुए कहा कि यह प्रावधान महिलाओं और उनके बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए है। उत्तराखंड से शुरू हुई यह पहल अन्य राज्यों को भी प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों-अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक का उन्मूलन, नागरिकता संशोधन कानून और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड में यूसीसी लागू किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने आईएमए की टीम को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

MadhyaBharat 31 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.