Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राहुल गांधी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रेच्युटी दिए जाने के लिए लिखा पत्र
new delhi, Rahul Gandhi ,Anganwadi workers

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पत्र लिखकर देश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं की तरफ ध्यान दिलाया है। उन्होंने अपने पत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रेच्युटी भुगतान किये जाने तथा कुछ अन्य समस्याओं की ओर मंत्री का ध्यान दिलाया है।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि मैंने हाल ही में अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी समिति के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) कार्यक्रम की रीढ़ हैं, जो भूख और कुपोषण से लड़ने के साथ-साथ प्री-प्राइमरी शिक्षा प्रदान करके महिलाओं और बच्चों की अथक सेवा करती हैं। कोविड-19 संकट के दौरान उन्होंने अपने कर्तव्यों से परे जाकर, बहुत ज़्यादा व्यक्तिगत जोखिम उठाते हुए फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम किया। राष्ट्र के विकास के लिए अपनी कड़ी मेहनत के बावजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपर्याप्त वेतन, काम करने की स्थिति और सामाजिक सुरक्षा की कमी से जूझ रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक ग्रेच्युटी का भुगतान न किया जाना है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को औपचारिक कर्मचारी के रूप में मान्यता दिए हुए लगभग तीन साल बीत चुके हैं, जिसके तहत उन्हें ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 के तहत ग्रेच्युटी का अधिकार दिया गया है। इसके बावजूद भारत सरकार ने इस फैसले को लागू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। मुझे यकीन है कि आप इस बात से सहमत होंगी कि दशकों तक प्रतिबद्धता के साथ काम करने वाले कर्मचारियों को पर्याप्त सेवानिवृत्ति लाभ मिलना चाहिए।

MadhyaBharat 31 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.