Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सुकमा मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर सात की हुई शिनाख्त
sukma, 17 Naxalites, Sukma encounter

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 25 लाख के इनामी जगदीश उर्फ बुधरा सहित 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इनमें 11 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में से सात की पहचान हो गई है। मुठभेड़ में डीआरजी सुकमा के तीन और सीआरपीएफ के एक जवान सहित कुल 04 घायल हुए हैं l इन घायल जवानों की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर बताई गई है l

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., डीआईजी दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, डीआईजी सीआरपीएफ आनंद सिंह और अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 17 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं l

अधिकारियों ने बताया कि प्रारम्भिक तौर पर अब तक 07 नक्सलियों की पहचान हुई है l जिनमें 25 लाख का इनामी दरभा डिवीजन सचिव कुहड़ामी जगदीश उर्फ़ बुधरा निवासी पाउरगुडेम थाना पामेड़, एसीएम रोशन उर्फ भीमा पोडियम निवासी धुरगुड़ा थाना केरलापाल, केरलापाल एरिया कमेटी डीएकेएएमएस अध्यक्ष (एसीएम) सलवम जोगी निवासी गगनपल्ली थाना एर्राबोर, डिवीजन सीएनएमअध्यक्ष (एसीएम) माड़वी देवे गड़गडीपारा थाना गादीरास, सुरक्षा दलम कमांडर (एसीएम) दसरी कोवासी निवासी कुतरोम थाना दरभा, पार्टी सदस्या हूँगी निलावाया थाना अरनपुर ,प्लाटून मेडिकल टीम प्रभारी(पीएम )हिड़मे कोरमागोंदी थाना कुकानार शामिल हैं। मुठभेड़ में मारे गए अन्य माओवादियों के शव की शिनाख्तगी की कोशिश जारी है।

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि 28 मार्च को जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्रान्तर्गत गोगुंडा, नेन्डुम ,उपमपल्ली आसपास के क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी सुकमा और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आज सुबह 08 बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग हुई, जिसमें उक्त 17 नक्सली मारे गए l

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य 25 लाख का इनामी जगदीश उर्फ़ बुधरा दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और झीरम हत्याकांड में सम्मिलित था। वह वर्ष 2023 में जिला सुकमा के अरणपुर में डीआरजी के जवानों की हत्या की वारदात में भी शामिल था। मारे गये 17 नक्सलियों के शव के साथ एके 47,एसएलआर, इंसास रायफल, .303 रायफल, रॉकेट लांचर, बीजीएल लांचर सहित विस्फोटक व अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुआ है l

 
MadhyaBharat 29 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.