Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुख्यमंत्री ने ग्वालियर-चंबल संभाग के 2693 हितग्राहियों के खातों में पहुँचाई 58.76 करोड़ की अनुग्रह सहायता
gwalior, Chief Minister, transferred ex-gratia
ग्वालियर । संबल योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सिंगल क्लिक के जरिए ग्वालियर-चंबल संभाग के 2 हजार 693 हितग्राहियों सहित प्रदेश के कुल 23 हजार 162 हितग्राहियों के खातों में 505 करोड़ रुपये की धनराशि अंतरित की। जिसमें ग्वालियर संभाग के 1584 हितग्राहियों के खातों में 34 करोड़ 73 लाख व चंबल संभाग के 1109 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 24 करोड़ 3 लाख रुपये की धनराशि शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में भोपाल स्थित मंत्रालय में आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से यह अनुग्रह राशि हितग्राहियों के खाते में पहुँचाई।


ग्वालियर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव व भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर रुचिका चौहान, संबल योजना के हितग्राही एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे। ग्वालियर संभाग के ग्वालियर जिले के 288 हितग्राहियों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 6 करोड़ 7 लाख, दतिया जिले के 207 हितग्राहियों के खातों में 4 करोड़ 49 लाख, शिवपुरी जिले के 648 हितग्राहियों के खातों में 14 करोड़ 44 लाख, गुना जिले के 187 हितग्राहियों के खातों में 4 करोड़ 5 लाख एवं अशोकनगर जिले के 254 हितग्राहियों के खातों में 5 करोड़ 68 लाख रुपये की धनराशि पहुँचाई गई है।


इसी तरह चंबल संभाग के मुरैना जिले के 468 हितग्राहियों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 10 करोड़ 38 लाख, भिण्ड जिले के 177 हितग्राहियों के खातों में 3 करोड़ 88 लाख एवं श्योपुर जिले के 464 हितग्राहियों के खातों में 9 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि अंतरित की गई है।


संभाग आयुक्त खत्री लगातार कर रहे हैं निगरानी
संबल योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाने के उद्देश्य से संभाग आयुक्त मनोज खत्री द्वारा ग्वालियर व चंबल संभाग के सभी जिलो में इस योजना के क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा की जा रही है। खत्री संबल योजना की विशेष रूप से निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने दोनों संभागों के जिला कलेक्टर, जिला पंचायतों के सीईओ एवं संभागीय सहायक श्रम आयुक्त को संबल योजना से संबंधित सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि संबल योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को समय से दिलाएँ, जिससे सीएम हैल्पलाइन में शिकायत की नौबत ही न आए।
MadhyaBharat 28 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.