Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
चंद्रग्रहण के 15 दिन बाद शनिवार को लगेगा सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा
bhopal, Solar eclipse,visible in India
भोपाल । देशभर में रविवार, 30 मार्च को हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले चैत्र कृष्ण पक्ष अमावस्या पर शनिवार, 29 मार्च को सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना होगी। होली पर घटित चंद्रग्रहण की घटना के 15 दिन बाद यह आंशिक सूर्यग्रहण (पार्शियल सोलर इकलिप्‍स) की घटना होने जा रही है। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगी। इसे यूरोप, उत्‍तरी एशिया, नार्थ अमेरिका का कुछ भाग, नार्थ वेस्‍ट अफ्रीका में देखा जा सकेगा।
 
नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजकर 20 मिनिट 43 सेकंड से आरंभ होकर शाम छह बजकर 13 मिनिट 45 सेकंड तक यह घटना होगी। उन्होंने बताया कि ग्रहण पृथ्‍वी के एक हिस्‍से से आरंभ होकर दूसरे भूभाग पर समाप्‍त होगा। एक गणना के अनुसार आंशिक ग्रहण का कुछ न कुछ भाग विश्‍व की जनसंख्‍या का लगभग 9.94 प्रतिशत लोग देख सकेंगे।
 
सारिका ने बताया कि सूर्य और पृथ्‍वी के बीच परिक्रमा करते चंद्रमा के एक सीध में आ जाने से पृथ्‍वी के कुछ हिस्‍सों पर सूर्य पूरी तरह दिखाई नहीं देगा। इससे आंशिक सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना होगी। चंद्रग्रहण की घटना के दो सप्‍ताह बाद या पहले सूर्यग्रहण की घटना होती ही है। सारिका ने जानकारी दी कि भारत के अधिकांश हिस्‍सों में सूर्यग्रहण को देखने के लिये दो अगस्‍त 2027 का इंतजार करना होगा। यह यहां आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में दिखेगा।
MadhyaBharat 28 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.