Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दंतेवाड़ा-बीजापुर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर
dantewada,3 Naxalites ,Dantewada-Bijapur encounter
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर मुठभेड़ में मंगलवार को 25 लाख के इनामी सुधीर उर्फ सुधाकर सहित 3 नक्सली ढेर हुए
हैं। इसके साथ मारे गए दो अन्य नक्सलियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं l बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने तीन नक्सलियाें के मारे जाने की पुष्टि की है।
 
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बताया कि जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना गीदम के ग्राम गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोड़गा तथा इकेली के सरहदी क्षेत्र में नक्सल कैडरों की उपस्थिति के सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर दंतेवाड़ा डीआरजी और बस्तर फाइटर की टीम अभियान पर रवाना हुई थी। इस अभियान के दौरान आज सुबह 8 बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। इसके बाद तलाशी अभियान में मौके से 3 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए l प्रारंभिक तौर पर एक नक्सली की पहचान 25 लाख के इनामी दंडकारण्य स्पेशल जाेनल कमेटी का सदस्य सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली निवासी वारंगल जिला तेलंगाना के रूप में हुई है जबकि अन्य दो मारे गये नक्सलियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं l मारे गये नक्सलियाें के शव के साथ मुठभेड़ स्थल से इंसास राइफल, 303 राइफल,12 बोर राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं मौके से बरामद किया गया है l
 
बस्तर आईजी ने बताया गया कि डीआरजी/एसटीएफ/बस्तर फाइटर/ काेबरा/सीआरपीएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी/सीएफ अन्य समस्त सुरक्षाबलों के सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास के लिए समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित नक्सली संगठन के विरुद्ध अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 83 दिनों में 100 से अधिक हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं l
MadhyaBharat 25 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.