Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में ग्वालियर कर रहा लगातार प्रगतिः सिंधिया
 Gwalior , Chief Minister ,Scindia
ग्वालियर । केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय प्रवास के लिए रविवार रात आठ बजे ग्वालियर पहुंचे। यहां ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में हमारा प्रदेश और ग्वालियर लगातार विकास और प्रगति कर रहा है। ग्वालियर का विकास और प्रगति इसी तरह बढ़ती जाएगी।


सिंधिया ने ग्वालियर चंबल अंचल को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए उद्योग की सौगात को लेकर कहा कि मैंने सदैव कहा है कि हमारी इंवेस्टर मीट के आधार पर हमारा प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस बार भिंड में जो भूमि पूजन किया गया है, उसी तारतम्य का एक अंग है। मैं मुख्यमंत्री जी बधाई देना चाहता हूं कि वे हर एक संभाग को आगे बढ़ा रहे हैं।


केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर पहुंचने के बाद सीधे एमआईटीएस संस्थान पहुंचकर रात 9.30 बजे तक जीडीसीए (ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएश) और सीडीसीए ( चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएश) के पदाधिकारियों की वार्षिक बैठक ली है।

 

MadhyaBharat 24 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.