Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
टॉप 10 में शामिल 9 कंपनियों के मार्केट कैप में 3.06 लाख करोड़ का इजाफा
new delhi, Market cap, top 10 increased

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार में पिछले सोमवार से गुरुवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में 3.06 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। इनमें सबसे अधिक फायदा आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय एयरटेल को हुआ। इसके अलावा टॉप 10 में शामिल 1 कंपनी आईटीसी के मार्केट कैप में इस सप्ताह 7,570.64 करोड़ रुपये की गिरावट हो गई।


इस सप्ताह के कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिन्दुस्तान यूनिलीवर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में कुल 3,06,243.74 करोड़ रुपये बढ़ोतरी हो गई। आईटीसी के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई।


सोमवार से शुक्रवार के बीच हुए कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 64,426.27 करोड़ रुपये बढ़ कर 9,47,628.46 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 53,286.17 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 9,84,354.44 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 49,105.12 करोड़ रुपये बढ़ कर 13,54,275.11 करोड़ रुपये के स्तर पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 39,311.54 करोड़ रुपये उछल कर 17,27,339.74 करोड़ रुपये के स्तर पर, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 30,953.71 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,52,846.18 करोड़ रुपये के स्तर पर हो गया है।

 

इसी तरह टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 24,259.28 करोड़ रुपये बढ़ कर 12,95,058.25 करोड़ रुपये के स्तर पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 22,534.67 करोड़ रुपये बढ़ कर 6,72,023.89 करोड़ रुपये के स्तर पर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 16,823.08 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,28,058.89 करोड़ रुपये के स्तर पर और इंफोसिस का मार्केट कैप 5,543.90 करोड़ रुपये उछल कर 6,61,364.38 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी ओर आईटीसी का मार्केट कैप 7,570.64 करोड़ रुपये गिर कर 5,07,796.04 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।


मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,27,339.74 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 13,54,275.11 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 12,95,058.25 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 9,84,354.44 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,47,628.46 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 6,72,023.89 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 6,61,364.38 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,52,846.18 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,28,058.89 करोड़ रुपये) आईटीसी (कुल मार्केट कैप 5,07,796.04 करोड़ रुपये) और के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

MadhyaBharat 23 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.