Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भारतीय मूल की महिला ने की अमेरिका में बेटे की हत्या
new delhi, Indian-origin woman, kills her son

कैलीफोर्निया । भारतीय मूल की महिला ने बेटे के खून से ही अपने हाथों को रंग लिया।मां ने अमेरिका में बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। महिला का पति से तलाक हो गया था। कैलीफोर्निया में आरेंज काउंटी के जिला अटार्नी आफिस की ओर से बताया गया कि यदि महिला बेटे की हत्या में दोषी पाई जाती है तो उसे अधिकतम 26 साल की सजा हो सकती है।

कैलीफोर्निया में रहने वाली भारतीय मूल की महिला सरिता रामराजू (48) का उसके पति प्रकाश राजू से वर्ष 2018 में तलाक हो गया। कानूनी लड़ाई के दौरान 11 साल के बेटे का संरक्षण पिता को सौंप दिया गया, लेकिन मां सरिता को बेटे से मिलने की अनुमति थी। बीते दिनों सरिता बेटे के लेकर डिजनीलैंड गई। एनबीसी लास एंजिलिस चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक सरिता ने 19 मार्च को बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। साथ ही खुद भी नींद की गोली खालीं। घटना का पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल में दाखिल कराया। स्वस्थ होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरेंज काउंटी के जिला अटार्नी टाड  स्पिटजर ने कहा कि किसी बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित जगह  मां-पिता की गोद होती है। लेकिन महिला ने उसे गले लगाने के बजाय गला काट कर हत्या कर दी।
 
MadhyaBharat 23 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.