Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सुकमा में माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
sukma,   huge amount ,arms and explosives

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग माओवादियों के ठिकाने मरकनगुड़ा और मेटागुड़ा जंगल की पहाड़ी से भारी मात्रा में डंप बन्दूक आदि हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। यह  कैम्प दुलेड अंतर्गत मरकनगुड़ा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों के छिपाये हुए छह भरमार बन्दूक हथियार, बीजीएल सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री की बरामदगी हुई है।

 

सुक्रमा की एसपी किरण चव्हाण ने रविवार काे बताया कि सुकमा जिले के नक्सल उन्मूलन अभियान तहत नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शनिवार को जिला पुलिस बल, सुरक्षा बलाें व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग के लिए थाना चिंतागुफा अंतर्गत दुलेड कैम्प के मरकनगुड़ा जंगल क्षेत्र में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान शनिवार काे लगभग 08 बजे ग्राम मरकनगुड़ा के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छिपाकर रखी छह भरमार बन्दूक हथियार, बीजीएल सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री बरामद किया गया। सभी जवान सुरक्षित हैं। सभी पार्टियां अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं। 

 

इसी क्रम में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शनिवार को ही जिला पुलिस बल, 203 कोबरा वाहिनी, डी/काॅय एवं वायपी/131 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग के लिए थाना चिंतागुफा अंतर्गत नवीन कैंम्प मेंट्टागुडा के जंगल क्षेत्र में रवाना हुये थे। अभियान के दौरान लगभग 11:30 बजे ग्राम मेटागुड़ा के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छिपाये हुए तीन बन्दूक हथियार, बीजीएल सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया गया। सभी पार्टियां अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं। 

 

कैम्प दुलेड अंतर्गत नक्सलियों के बरामद सामाग्रियों का विवरण-

भरमार (सिंगल बैरल) छह, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) 18 (लाइव), एमीटर एक, डेटोनेटर छह, बेल्ट 01, स्लिंग एक, बेल्ट (काला)–एक, वर्दी (काला) एक, पिट्ठू (बैकपैक) दाे, पाउच दाे, बैटरी चार्जर एक, सेमीकंडक्टर सर्किट दाे, बीजीएल कार्ट्रिज नाै, लोहे के छर्रे, सोल्डरिंग वायर, नक्सल साहित्य, दवाइयाँ, कोडेक्स वायर (20 सेमी) 10 नॉट के साथ एंटीना उपकरण बरामद हुआ।

 

नवीन कैम्प मेटागुड़ा अंतर्गत नक्सलियों के बरामद सामाग्रियों-

12 बोर राइफल -दाे, कंट्री मेड राइफल-एक, नॉटेड कॉर्डेक्स वायर-0.5 मीटर, सेफ्टी फ्यूज- 08 मीटर, बीजीएल राउंड दाे, कारतूस (कंट्री मेड) 10 नग, देसी डेटोनेटर -06 , गन पाउडर-100 ग्राम 9. देसी बम एक, गोला बारूद पाउच-दाे, कॉम्बैट पिट्ठू-एक, आयरन एंगल 50, स्टील पाइप (बीजीएल मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल लंबाई 02 फीट) -एक, यू टाइप आयरन एंगल-30, दाे पिन इलेक्ट्रिक सॉकेट -20, सिविल ड्रेस-एक जोड़ा, नक्सल झंडा-एक बरामद हुआ है।

 

MadhyaBharat 23 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.