Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. लोहिया और अमर शहीद हेमू कालाणी की जयंती पर किया नमन
bhopal, Chief Minister , paid tribute

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार काे स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया और माँ भारती के वीर सपूत अमर शहीद हेमू कालाणी की जयंती पर दाेनाें महान हस्तियाें काे स्मरण कर विनम्र नमन किया है।

 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाजवादी विचारधारा को मजबूती दी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनता को जागरूक किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि डॉ. लोहिया का सामाजिक न्याय और समरसता के प्रति समर्पण अतुलनीय है। स्वतंत्र भारत के विकास में उनकी भूमिका हमेशा प्रेरणादायी रहेगी। उन्होंने जन-जन को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें डॉ. लोहिया के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को सशक्त बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।


एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद हेमू कालाणी ने मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मातृभूमि के प्रति शहीद हेमू कालाणी की निष्ठा, समर्पण और प्रेम सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा। स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हेमू कालाणी के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके बलिदान की गाथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम अध्याय में दर्ज है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे हेमू कालाणी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देशहित में आगे आयें और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय योगदान दें।

MadhyaBharat 23 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.