Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मणिपुर में उग्रवादी संगठनों के छह कैडर गिरफ्तार
imphal, Six cadres , militant organizations
इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग संगठनों के छह सक्रिय कैडर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार,सुरक्षा बलों ने आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर लैशराम रोमन मैतेई (46) को इंफाल ईस्ट जिले के अंड्रो-थाना क्षेत्र के उचोल माखा लेकै से गिरफ्तार किया। वह जनता से जबरन वसूली करता था। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक वॉलेट जब्त किया गया। इसके अलावा मणिपुर पुलिस ने केसीपी (अपुनबा) के तीन सक्रिय कैडरों को इंफाल वेस्ट जिले से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मुतुम जैक्सन मैतेई (20), अकोइजम संजॉय सिंह (19) तथा नोंगथोम्बम गोपेन सिंह (59) के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मुतुम जैक्सन मैतेई अकोइजम संजॉय सिंह और नोंगथोम्बम गोपेन सिंह के पास से एक इंसास राइफल (मैगजीन में तीन गोलियां), एक 9एमएम पिस्तौल (मैगजीन में दो गोलियां), दो एयर गन, एक डबल बैरल गन, एक लाथोड गन का बॉडी पार्ट, एक इंसास एलएमजी की दोषपूर्ण मैगजीन, एक एसएलआर राइफल की मैगजीन, एक 7.62 एलएमजी की कटी हुई मैगजीन और एक लाथोड शेल और एक टीयर स्मोक शेल मिला है।
मणिपुर पुलिस ने निंगथौजम चालाम्बा सिंह (28) को गिरफ्तार किया है। वह पहले पकड़े गए तीन उग्रवादियों का कमांडर है। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। एक अन्य कार्रवाई में मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने केसीपी-पीडब्ल्यूजी के एक सक्रिय कैडर थांगमंगजम नाओबा सिंह (28) उर्फ पामुबा को इम्फाल वेस्ट जिले के मयांग लांगजिंग बाजार से गिरफ्तार किया। वह इंफाल क्षेत्र में पत्थर क्रशर, दुकानों और आम जनता से जबरन धन वसूली करता था। सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (प्रो) के एक कैडर निंगथौजम सुंदर सिंह उर्फ निंगथौबा उर्फ येनिंग (24) को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया गया।

 

 

MadhyaBharat 22 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.