Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भाजपा नेता ने गोलियां बरसा कर की तीन बच्चों की हत्या
saharanpur, BJP leader killed, three children
सहारनपुर । सहारनपुर के कस्बा गंगोह में एक भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। इससे एक बेटी और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी और एक बेटे काे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दूसरे बेटे की भी मौत हो गई, जबकि पत्नी अभी भी जीवन मौत से संघर्ष कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आराेपित भाजपा नेता काे हिरासत में लेकर शवाें काे कब्जे में लेते हुए पाेस्टमार्टम भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

घटना कस्बा गंगोह के गांव सांगाठेड़ा की है। यहां के रहने वाले भाजपा नेता योगेश रोहिला ने शनिवार को घर के अंदर ही 31 वर्षीय पत्नी नेहा, 11 साल की बेटी श्रद्धा, चार वर्षीय शिवांश उर्फ शिवा और छह वर्षीय देवांश को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। सभी के सिर पर गोली मारी गई और श्रद्धा व शिवांश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हत्यारोपित भाजपा नेता योगेश ने खुद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस हृदय विदारक घटना को देख दंग रह गई और फौरन गंभीर रुप से घायल पत्नी नेहा और देवांश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान दूसरे बेटे देवांश ने भी दम तोड़ दिया। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। गांव में घटी इस हृदय विदारक घटना से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं हत्यारोपित भाजपा नेता को पुलिस ने हिरासत में ​ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने बताया हत्यारोपित योगेश ने घटना के बाद खुद पुलिस को जानकारी दी। उसने इस वारदात को घर के अंदर ही अंजाम दिया है। पुलिस ने वह ​हथियार बरामद कर लिया है, जिससे गोली मारी गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और साक्ष्य एकत्र कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रथम दृष्टया ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारोपित मानसिक तनाव में चल रहा था और पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक कर रहा था। बताया जाता है कि उसकी दो शादियां हुई थीं।

 

MadhyaBharat 22 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.