Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर कोर्ट में मामला दर्ज
raipur, Case filed , Shahrukh Khan

रायपुर । बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर कोर्ट में मामला दर्ज हुआ है। यह मामला अधिवक्ता फैजान खान ने विमल पान मसाला, फेयर एंड हैंडसम और रमी के विज्ञापनों को भ्रामक बताते हुए बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान के खिलाफ रायपुर कोर्ट में केस दर्ज कराया है। अधिवक्ता फैजान खान का आरोप है कि शाहरुख खान जैसे बड़े अभिनेता उन उत्पादों का विज्ञापन कर रहे हैं, जो युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकते हैं। उन्होंने खासतौर पर विमल पान मसाला, फेयर हैंडसम क्रीम और ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के विज्ञापनों का जिक्र किया है।

 

इस मामले में अधिवक्ता फैजान खान और अधिवक्ता विराट वर्मा के बहस के बाद रायपुर की दंडाधिकारी कृति कुजूर के न्यायालय ने तुरंत संज्ञान लिया और सिविल केस नंबर 99/2025 के तहत मुकदमा रजिस्टर किया है। उनके खिलाफ भ्रामक विज्ञापन कर युवाओं को गुमराह करने का का आरोप लगाया गया है। इस मामले में 29 मार्च को सुनवाई होगी।

अधिवक्ता फैजान खान ने आज बताया कि शाहरुख खान पर आरोप है कि वे सेलिब्रिटी हैं, लेकिन इस तरह के भ्रामक विज्ञापनों से देश के युवा-बच्चे भ्रमित होकर कैंसर, गरीबी जैसी बीमारियों के लिए प्रेरित हो रहे हैं। अधिवक्ता फैजान खान ने गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (यूट्यूब इंडिया), अमेज़न इंडिया (प्राइम वीडियो), नेटफ्लिक्स इंडिया, एम्स लिमिटेड (फेयर एंड हैंडसम), आईटीसी लिमिटेड (विमल पान मसाला), हेड डिजिटल वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड (ए23 रमी) के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है। इन सभी पर उन्होंने आरोप लगाया है कि इनके द्वारा प्रसारित विज्ञापन युवाओं और बच्चों को प्रभावित कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता फैजान खान को शाहरुख खान को फोन से गत 5 नवंबर-2024 को जान से मारने के साथ ही 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग करने के आरोप में पिछले वर्ष नवंबर माह में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिवक्ता फैजान के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 308 (4)351 (3) (4) के तहत मामला दर्ज है। जांच के दौरान अधिवक्ता फैजान ने बताया था कि उसका फोन गुम हो गया था। इसकी जानकारी भी उसने रायपुर के खमारडीह थाने में दर्ज कराई थी। 

 

छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता फैजान खान ने दावा किया कि उनका फोन 2 नवंबर को चोरी हो गया था और उन्होंने चोरी के संबंध में पहले ही शिकायत दर्ज करा दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके फोन का दुरुपयोग करने वाले किसी व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी। पूछताछ के दौरान फैजान खान ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि धमकी भरे कॉल से उसका कोई लेना-देना नहीं है और हो सकता है कि कोई उसे फंसाने की कोशिश कर रहा हो।

MadhyaBharat 21 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.