Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इनकम टैक्स कार्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार
bhopal,  Umang Singar , Income Tax Office

भोपाल । मध्य प्रदेश में पिछले दिनों सामने आये करोड़ों रुपये के परिवहन विभाग के घोटाले को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। कांग्रेस के निशाने पर सरकार, जाँच एजेंसियां और तत्कालीन परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत हैं। कुछ दिन पहले लोकायुक्त में शिकायत करने के बाद नेता प्रतिपक्ष आज शुक्रवार काे आयकर विभाग पहुंच गए और महानिदेशक से भेंट कर उन्हें घोटाले से संबंधित प्रमाण सौंपे और निष्पक्ष जाँच का अनुरोध किया। इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल हाथ में सोने की बिस्किट लिए नजर आया।

 
 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने सबसे पहले सोने की ईंटें बरामद करने पर आयकर विभाग को बधाई दी। साथ ही उनसे ये भी कहा कि अब वो ये पता लगाये कि सोने की ईंटें किसकी हैं। उन्होंने आराेप लगाते हुए कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लोकसेवक के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार किया। मंत्री राजपूत ने पत्नी, पुत्रों, रिश्तेदारो और अन्य लोगों समेत अपने नाम से सैकड़ों एकड़ जमीन अवैध लेनदेन कर खरीदी। उन्होंने आयकर विभाग से इस मामले की जांच करने और संपत्ति अटैच करने की मांग की।

 

उमंग सिंघार ने कहा कि परिवहन घोटाला में सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ा जा रहा है। एक सिपाही को गिरफ्तार किया जाता है लेकिन जो बड़े मगरमच्छ हैं, जिन्होंने हजारों करोड़ की अवैध संपत्ति बनाई है, जिनके पास पैसा पहुंच रहा था, उनपर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि ये सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है इसलिए हमने पहले लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू और अब आयकर विभाग में शिकायत की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस विभाग का बजट 150 करोड़ रुपये है और घोटाला 5000 करोड़ रुपये का है तो ये जनता का पैसा किस किस की जेब में गया, कमिश्नर, मंत्री , वरिष्ठ अधिकारी सबकी जाँच की मांग हमने की है।

 
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा,”हमें निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिला है। गोविंद राजपूत और उनके स्टाफ की रजिस्ट्री सौंपी है। दिल्ली प्रॉपर्टी की जानकारी भी दी है। सोना और पैसा किसका ये पता चलना चाहिए। ये जनता का पैसा है और कांग्रेस पार्टी किसी मंत्री, अधिकारी और पुलिस आरक्षक को नहीं खाने देगी। पिछले 15 साल में से भ्रष्टाचार चल रहा था किस-किस के नाम से सब उजागर होना चाहिए। समय पर सबका नाम आएगा, सब पर्दाफाश होगा।”
 
 
MadhyaBharat 21 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.