Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नौ साल की बच्ची की हत्या के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
chatarpur, Short encounter, accused of murder
छतरपुर । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गौरिहार थाना इलाके में पुलिस ने नौ साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या के आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। जब पुलिस कुख्यात अपराधी लक्खू उर्फ महेश्वरी दीन राजपूत को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने पांच राउंड फायर किए। आरोपित के पैर में गोली लगी है। पुलिस की गोली लगते ही वह जमीन पर ही गया। आरोपित को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे भर्ती हत्या गया है। उक्त आरोपित पर हत्या के प्रयास सहित 21 मामले दर्ज हैं।


घटना हनुखेड़ा के जंगल में शुक्रवार सुबह पांच बजे की है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि गौरिहार थाना क्षेत्र में दो दिन पहले अपराधियों ने एक घर में गोली चलाई थी। घटना के बाद अपराधी फरार थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी की पास के जंगल में होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया। गोली उसके पैर में लगी। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, कितपुरा निवासी लक्खू राजपूत पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। दो दिन पहले उसने एक बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एएसपी विदिता डांगर ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी हनुखेड़ा गांव गया था, जहां घर में महिला और बच्ची अकेली थी। घर का गेट खोलने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने बाहर से गोली चलाई, जो नौ साल की बच्ची प्रन्सी प्रजापति को गोली लगी। जानकारी लगने पर मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची को यूपी के बांदा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया था। गुरुवार शाम को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी।

 

MadhyaBharat 21 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.