Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक घायल
korba, Two youths injured, truck and motorcycle

काेरबा । जिले के सीमावर्ती ग्राम एवं मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत केंद्ई आश्रम के पास एन एच 130 अंबिकापुर- कटघोरा सड़क मार्ग पर बुधवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ।  हादसे में दो युवक घायल हो गए, जबकि ट्रक में आग लग गई।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी इरफान खान ने आज गुरुवार काे बताया कि लगभग सवा दस बजे के दरम्यान वह मोरगा सप्ताहिक आम बाजार करके अपने घर की ओर लौट रहे थे कि एक यूपी पासिंग वाहन ट्रक क्रमांक यूपी 67 टी 9908 के अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोरगा की ओर से आ रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक वाहन के अंदर फंस गए। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी । हादसे की सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने दाेनाें काे इलाज के लिए पोड़ी उपरोड़ा रवाना किया। इधर घटना के बाद दुर्घटनाकारी वाहन ट्रक में आग लग गई। किसी तरह उक्त वाहन के चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।   

MadhyaBharat 20 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.