Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
ईओडब्ल्यू की टीम ने जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से की पूछताछ
raipur, EOW team ,questioned jailed

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2146 करोड़ के शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम जेल पहुंचकर उनसे पूछताछ कर रही है। दो दिन के भीतर के यह दूसरा मौका है, जब कवासी लखमा से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार पूछताछ के दूसरे दिन ईओडब्ल्यू के चार अफसर सेन्ट्रल जेल परिसर पहुंचे और कवासी लखमा से सात बिंदुओं पर पूछताछ की

 

सरकार बदले की भावना से काम कर रही-वहीं कवासी लखमा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि यह सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। पहले अमरजीत भगत के यहां आईटी का छापा डलवाते हैं। लखमा को गिरफ्तार करते हैं, राजीव भवन और भूपेश बघेल के यहां ईडी भेजते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी नेताओं को टारगेट कर जेल भेजने और बदनाम करने का काम कर रही है। कवासी लखमा को शराब घोटाले के मामले में आरोप लगाकर भेज दिया अब नक्सली कनेक्शन जोड़ रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि कवासी लखमा को न्यायालय से बेल मिलेगी। सरकार नहीं चाहती कि लखमा बाहर निकले नक्सल कनेक्शन के बाद कोई दूसरा कनेक्शन निकालने की कोशिश करेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि गौरतलब है कि 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया है, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपित बनाया गया है।अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी।

 

 

 

MadhyaBharat 20 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.