Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गपंचमी की गेर के दौरान टैक्टर के पहिए की चपेट में आने से शख्स की मौत
indore,   person died ,Panchami festival
इंदौर । इंदौर के मध्य क्षेत्र राजवाड़ा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रंगपंचमी पर रंगारंग गेर निकली जा रही है। बुधवार को यहां पूरा क्षेत्र रंगों से सराबोर है। टैंकरों से रंग और पानी की बौछार की जा रही है और तोपों से गुलाल उड़ाया जा रहा है। इसी बीच राजवाड़ा में रंगपंचमी गेर के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। भीड़ के बीच ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आने से 45 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। इससे कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप मच गया। घायल को तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से दुखी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेर में शामिल नहीं होने का फैसला किया। वे इंदौर एयरपोर्ट से सीधे उज्जैन के लिए रवाना हो गए। पहले उनके राजवाड़ा पहुंचने का कार्यक्रम था।


दरअसल, विभिन्न इलाकों से निकलने वाली गेर दोपहर में राजवाड़ा पहुंची थी। इसी दौरान राजवाड़ा में ट्रैक्टर का पहिया 45 वर्षीय शख्स के पेट के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब में केवल 150 रुपये मिले हैं। कोई मोबाइल या आईडी कार्ड नहीं था, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। राजवाड़ा में ट्रैक्टर के रौंदने के बाद लोग मृतक को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। एमजी रोड पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में लिया है।


घटना की जानकारी लगते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना गेर में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि इंदौर की गेर में शामिल होने वाला था। राजवाड़ा में कार्यक्रम था, लेकिन फिर जानकारी मिली कि टोरी कॉर्नर पर आगे जाकर एक युवक की हादसे में मौत हो गई है। भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि उसे मोक्ष प्रदान करें। मैं अपनी तरफ से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये राशि देने की घोषणा करता हूं। उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में जब भी हम त्योहार मनाएं तो इस तरह के हादसों से बचें। इसके बाद मुख्यमंत्री इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हो गए।


इधर, फाग यात्रा में अचानक एक शख्स की तबीयत बिगड़ गई, उसे तुरंत एम्बुलेंस में बैठाया गया। हजारों लोगों की भीड़ ने रास्ता देकर कुछ ही मिनट में एम्बुलेंस को बाहर निकाला। वहीं, गेर में तीन लोग घबराहट से बेहोश हो गए। दावा है कि इंदौर की गेर में पांच लाख लोग शामिल हुए हैं।

 

MadhyaBharat 19 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.