Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मऊगंज में पुलिस टीम पर हमले के चार दिन बाद कलेक्टर और एसपी को हटाया
bhopal, Collector and SP, Mauganj
भोपाल । मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस की टीम पर हुए हमले के मामले में चार दिन बाद राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। इस संबंध में मंगलवार देर रात आदेश जारी किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण हिंसक घटना के संदर्भ में कल देर रात जिले के कलेक्टर एवं एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। घटनास्थल पर प्रभारी मंत्री को भेजा गया है। पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा है। प्रदेश के सभी जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी कोई भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए।


इधर, सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मऊगंज कलेक्टर कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटाकर उप सचिव, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग में नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 2015 बैच के आईएएस संजय कुमार जैन को मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह ग्रृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मऊगंज एसपी रसना ठाकुर को हटाकर एआईजी, पीएचक्यू भोपाल भेजा गया है। उनकी जगह दिलीप कुमार सोनी को मऊगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।


गौरतलब है कि मऊगंज जिले के ग्राम गडरा में बीते शनिवार (15 मार्च) को आदिवासी परिवार के लोगों ने गांव के सनी द्विवेदी नामक युवक को बंधक बना लिया था। उसी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी पहुंचे थे, लेकिन आरोपी पहले ही युवक की पीट-पीटकर हत्या कर चुके थे। पुलिस ने जब घर में घुसने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई। थाना प्रभारी संदीप भारती, तहसीलदार कुमारे लाल पनिका समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद से गांव में भारी पुलिसबल तैनात है और पुलिस लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह तक इस मामले में 29 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और अब भी यहां करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

 

MadhyaBharat 19 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.