Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दादा गुरुजी की माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्‍यमंत्री
bhopal, Chief Minister ,Dada Guruji
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्‍यमंत्री ने माँ नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना की और गुरुजी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, स्थानीय विधायकगण उपस्थित रहे।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी महाराज का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूज्य दादा गुरु जी महाराज ने मां नर्मदा की स्वच्छता और अविरल प्रवाह के लिए जो व्रत और संकल्प लिए हैं, उस पवित्र ध्येय की प्राप्ति में हम सब सहभागी हैं। पुण्य सलिला मां नर्मदा की कृपा से प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की दिव्य ज्योत देदीप्यमान रहे, सबका मंगल एवं कल्याण हो, यही प्रार्थना है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरुजी के साथ खंडवा जिले में स्थित श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजन व जलाभिषेक किया। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के साथ देवाधिदेव महादेव के दर्शन किए। करुणानिधान महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना की।


धार्मिक पर्यटन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही राज्य सरकार
मुख्‍यमंत्री ने भोपाल से प्रस्थान के पहले मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के सभी धर्म स्थलों के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सौभाग्य का विषय है कि हमारे प्रदेश में महाकालेश्वर और ममलेश्वर दो ज्योतिर्लिंग विद्यमान हैं। सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर धाम को महाकाल की तरह जगमगाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं के प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार की योजनाओं से आस्था के इन केंद्रों की दिव्यता- भव्यता और अधिक बढ़ेगी तथा प्रदेश के प्रति लोगों के आकर्षण और प्रेम में भी वृद्धि होगी ।

 

MadhyaBharat 18 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.