Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मणिपुर में पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा
imphal, Police recovered , weapons

इंफाल । मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस ने आज सुबह दी।
पुलिस ने बताया कि सेक्माई थाना क्षेत्र, इम्फाल पश्चिम जिले के लोइतांग सांडुम हिल रेंज से एक एसएलआर राइफल और एक मैगजीन, एक पिस्तौल (क्षतिग्रस्त मैगजीन के साथ), दो नंबर 36 एचई हैंड ग्रेनेड (बिना डेटोनेटर), और दो बाओफेंग हैंडहेल्ड रेडियो सेट बरामद किया गया। बिष्णुपुर जिले के नांबोल थाना क्षेत्र में आईवीआर के पूर्वी ओर पहाड़ियों और उयोक जंगल के बीच से और भी हथियार बरामद किए गए। इनमें एक 5.56 मिमी इंसास राइफल, दो 9 मिमी कार्बाइन मशीन गन, एक .303 मॉडिफाइड स्नाइपर राइफल (मैग्निफायर स्कोप के साथ), एक एसबीबीएल गन, एक पिस्तौल, चार नंबर 36 हैंड ग्रेनेड, तीन 12 बोर की जीवित कारतूस, एक 9 मिमी सीएमजी खाली मैगजीन, दो टियर गैस ग्रेनेड, चार एंटी-रायट रबर बुलेट, एक टियर स्मोक शेल सीएस, एक ट्यूब लॉन्चिंग 1ए (नंबर 36 ग्रेनेड के लिए), चार जीवित एचडी कारतूस (ग्रेनेड लॉन्चिंग में उपयोग होने वाले) और दो वुड पियर्सिंग शेल शामिल हैं।

MadhyaBharat 17 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.