Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ में एक लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
kondagaon, Naxalite , surrendered in Chhattisgarh
काेंड़ागांव । छत्तीसगढ़ के कई नक्सल प्रभावित जिलों में सक्रिय बारसूर एरिया कमेटी अंतर्गत बारसूर एलओएस कैडर के एक लाख के इनामी नक्सली राजमन होड़ी ने सोमवार को पुल‍िस अध‍िकार‍ियों के समक्ष आत्‍मसमर्पण कर द‍िया। नक्सली राजमन जिला कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित 
इलाकों में सक्रिय था। आत्‍मसमर्प‍ित नक्‍सली को 25 हजार रुपये की राश‍ि प्रदान की गई है। 
 
आत्‍मसमर्प‍ित नक्‍सली 36 वर्षीय राजमन होड़ी निवासी ग्राम बेड़मा थाना पुंगारपाल, जिला काेंड़ागांव ने सरकार की पुनर्वास नीत‍ि सह‍ित अन्‍य सुव‍िधाओं से प्रभाव‍ित होकर समाज की मुख्‍याधारा से जुड़ने का फैसला ल‍िया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक काेंड़ागांव वाई अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आप्स रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र कुमार पटेल और उप पुलिस अधीक्षक आप्स सतीश भार्गव उपस्‍थ‍ित रहे। शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदान के लिए वरिष्ठ कार्यालय की ओर से पत्र व्यवहार किया गया है l आत्मसमर्पित नक्सली राजमन होड़ी को आत्मसमर्पण कराने में निरीक्षक भोगराम ध्रुव थाना प्रभारी पुगारपाल, गोपनीय सैनिक जैतराम कश्यप एवं गोपनीय सैनिक संतु कश्यप का याेगदान रहा है।
 
पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली राजमन होड़ी (बारसूर एलओएस पाटी सदस्य) वर्ष 2014 में बेड़मा पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में नक्सल संगठन में शामिल हुआ था। वर्ष 2018 तक बेड़मा पंचायत मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करने के बाद इसे वर्ष 2018 में बारसूर एलओएस में पार्टी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। तब से अब तक राजमन होड़ी बारसूर एलओएस सदस्य के पद पर कार्य करते हुए जिला कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर व दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई नक्सल गतिविधियों में शामिल रहते हुए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था। आत्मसमर्पित नक्सली राजमन होड़ी के विरुद्ध थाना मर्दापाल में कई धाराओं में आपराधिक प्रकरण पंजीकृत हैं।
MadhyaBharat 17 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.