Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्‍य प्रदेश में 18-19 मार्च को बारिश के आसार
bhopal, Chances of rain, Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। रात का तापमान भी बढ़ गया है। प्रदेश में मार्च के आखिरी 10 दिन अप्रैल जैसी गर्मी पड़ेगी। अप्रैल और मई में 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान है। हालांकि अगले दो दिन यानी, 16-17 मार्च को दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी, जबकि 18-19 मार्च को जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, शहडोल और ग्वालियर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। खासकर 19 मार्च को पूर्वी हिस्सा भीगेगा।

प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच चुका है। रातें भी गर्म हैं। हालांकि, पिछले 3 दिन से प्रदेश के कुछ शहरों में मौसम बदला हुआ है। कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कहीं तेज गर्मी है, लेकिन अगले दो दिन में पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार, अभी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से शनिवार को झाबुआ, रतलाम, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में कहीं बादल छाए तो कहीं बूंदाबांदी हुई। यह सिस्टम लौट जाएगा। जिससे दो दिन तक तापमान में गिरावट होगी, लेकिन 18-19 मार्च को फिर से नया सिस्टम एक्टिव होगा, जो बारिश करा सकता है।

मौसम विभाग ने 18-19 मार्च को कई शहरों में मौसम के बदलने की संभावना जताई है। शनिवार को नर्मदापुरम में 39.8 डिग्री, खजुराहो में 39.6 डिग्री, मंडला में 39.3 डिग्री, रतलाम-दमोह में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।

 

MadhyaBharat 16 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.