Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
हसदेव ताप विद्युत गृह रखरखाव में लापरवाही से आईसीटी में लगी आग
korba,  Hasdeo Thermal Power Station, fire broke

कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोरबा स्थित हसदेव ताप विद्युत गृह, पश्चिम के स्विच यार्ड में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस कारण दो इकाई से उत्पादन से अभी तक बाहर है।


उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर को हसदेव ताप विद्युत गृह के स्विच यार्ड में लगे इंटरकनेक्टिंग ट्रांसफार्मर (आईसीटी) में आग लग गई थी। आग आसपास फैल गई और दूसरे ट्रांसफामर्स एवं उपकरणों को भी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी इससे उठ रहा काला धुंआ कई किलाेमीटर तक नजर आ रहा था। इंटरकनेक्टिंग ट्रांसफार्मर में 12 लीटर ऑयल होता है।

बताया गया है यह इंटरकनेक्टिंग ट्रांसफार्मर 210 मेगावाट क्षमता वाली 4 नम्बर यूनिट के लिए उपयोग में था। आईसीटी में आग लगने से 4 नम्बर के साथ ही तीन और पांच नम्बर इकाई भी ट्रीप हो गई। शुक्रवार की देर रात 210 मेगावाट क्षमता वाली तीन नम्बर इकाई को कम लोड पर उत्पादन में लाया गया। 210 मेगावाट क्षमता वाली 4 नम्बर तथा 500 मेगावाट क्षमता वाली 5 नम्बर यूनिट अभी भी उत्पादन से बाहर है।

संयंत्र सूत्रों के अनुसार आईसीटी चार नम्बर इकाई का था, इसलिए इस यूनिट को उत्पादन में आने मेंं समय लगेगा। दूसरा आईसीटी स्थापित होने के बाद ही यह इकाई उत्पादन में आ सकेगी। बताया जा रहा है कि संयंत्र में एक अतिरिक्त आईसीटी रखा हुआ है। इसलिए इसे स्थापित करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। दूसरी ओर संयंत्र प्रबंधन पांच नम्बर इकाई को चालू करने के प्रयास में लगा हुआ है।


रखरखाव में लापरवाही आई सामने


इंटरकनेक्टिंग ट्रांसफार्मर के रखरखाव में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। तकनीकी जानकारों के अनुसार आईसीटी में आग लगने का कारण ओवरहीटिंग है। आईसीटी अधिक गर्म हो जाता है ताे थर्मल स्कैनिंग के जरिए इसका पता लगाया जाता है। आईसीटी को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए किए जाने वाले उपाय करने में प्रबंधन असफल रहा है। इंटरकनेक्टिंग ट्रांसफार्मर 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का बताया गया है। एचटीपीएस के मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि आगजनी की घटना की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि आग लगने के क्या कारण थे।

 

 

MadhyaBharat 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.