Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मध्‍य प्रदेश में मार्च के आखिरी 15 दिनों में पड़ेगी अप्रैल जैसी गर्मी
bhopal, Madhya Pradesh ,heat

भोपाल । मार्च का आधा महीना बीत चुका है, वहीं इसके साथ ही गर्मी तेज हो गई है। प्रदेश में दिन का तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में दोपहर में सड़कों पर निकलने के लिए ज्यादातर लोग बच रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी। मार्च के आखिरी 15 दिनों में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ेगी। ज्यादातर शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। 4 दिन तक लू चलने का भी अलर्ट है। वहीं, अप्रैल-मई में 20 दिन हीट वेव चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अबकी बार इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल सबसे ज्यादा तपेगा।

मार्च के पहले पखवाड़े में प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। पहले सप्ताह में तेज ठंड पड़ी और भोपाल समेत कई शहरों में रात के तापमान ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तो इसके बाद गर्मी का असर बढ़ गया। होली के दिन भी गर्मी का असर देखा गया। मौसम विभाग का कहना है कि 15 मार्च के बाद जब शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा, तब गर्म हवा का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, इससे पहले ही खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम, मंडला समेत कई शहरों में पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया।

शुक्रवार को भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया है, वहीं नर्मदापुरम में 39.4, टीकमगढ़ में 39.0 और खजुराहो में भी 39.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। खरगोन (छतरपुर) में तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त कन्नौज (देवास) में 39.3 डिग्री, मंडला में 38.1 डिग्री और दमोह, शहडोल के कल्याणपुर में 38.7 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य जिलों के दिन के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया।

MadhyaBharat 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.