Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमदई खदान के डंप एरिया से पांच किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद
narayanpur, Pressure cooker, IED weighing five kg

नारायणपुर । जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमदई खदान (निको कंपनी) के डंप एरिया से गुरुवार को नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाये गये पांच किलोग्राम से अधिक वजन का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया और उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में आईईडी विस्फोट की घटना हो चुकी है, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई थी और कुछ अन्य घायल हुए थे। इस घटना के बाद नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं आईईडी या संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा और उन्हे पांच हजार रूपये का इनाम दिया जाएगा।

 
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने प्रेशर कुकर आईईडी बरामद करने की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट की घटनाओं से हो रहे नुकसान को देखते हुए क्षेत्र में आईईडी खोजने के लिए बम निराेधक दस्ता की टीम को अगल-अलग क्षेत्रों में भेजा जा रहा है, और नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद कर निष्क्रिय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमदई निको कम्पनी डम्प एरिया की ओर अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक केसरी के नेतृत्व में छोटेडोंगर पुलिस बल एवं बम निराेधक दस्ता की संयुक्त टीम आज गुरुवार सुबह सर्चिंग पर में रवाना हुए थे। सुरक्षा बलों द्वारा अमदई निको कम्पनी के डम्प एरिया आस-पास क्षेत्र के सर्चिंग के दौरान एक प्रेशर कुकर आईईडी वजन अनुमानित पांच किग्रा से अधिक का अमदई खदान (निको कंपनी) के डंप एरिया से बरामद कर सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए उक्त बरामद आईईडी. को निष्क्रिय कर दिया गया है।

 

MadhyaBharat 13 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.