Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्य प्रदेश के धार में सड़क हादसा सात की मौत
dhar, Road accident  , seven killed

धार । मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार देररात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से आ रहे गैस टैंकर ने एक कार और पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। इस हादस में पिकअप में सवार तीन और कार सवार चार लोगों समेत सात की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप टैंकर के नीचे ही दब गया। पिकअप में भी लोग फंसे रहे, जिन्हें निकालने में क्रेन की मदद से ली गई। मृतक रतलाम और मंदसौर जिलों के रहने वाले थे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि यह हादसा बुधवार देररात करीब 11 बजे धार जिले से गुजर रहे नवनिर्मित बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुआ। पुलिस ने बताया कि इंडेन गैस टैंकर (जीजे 34 एवाई 8769) उज्जैन की ओर जा रहा था। टैंकर रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान टैंकर ने पहले बदनावर की ओर जा रहे पिकअप को टक्कर मारी। इसके बाद उसके पीछे आ रही कार ( एमपी 14 सीडी 2552) को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन टैंकर के नीचे घुस गया। पिकअप में पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन नया और बिना नंबर का है। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे घायलों को निकाला जा सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे कुछ लोग उछलकर दूर जा गिरे तो कुछ लोग कार में बुरी तरह फंस गए। बाहर गिरे लोगों की मौत हो गई। अंदर फंसे लोगों में से कुछ ने दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त तीन लोग भी टैंकर और पिकअप में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही थी।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर और टीआई अमित सिंह कुशवाह मौके पर पहुंच गए। सभी शवों को बदनावर सिविल अस्पताल लाया गया है। यहां आज गुरुवार पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। टैंकर चालक भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने गैस टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।

 
मृतकाें के नाम
1 . गिरधारी मखीजा 44 साल, मंदसौर
2. अनिल व्यास 43 साल, रतलाम
3. विराम धनगर, मंदसौर
4. चेतन बगरवाल 23 साल, मंदसौर
5. बन्ना उर्फ लाल सिंह
6. अनूप पूनिया 23 वर्ष, जोधपुर
7. जितेंद्र पूनिया, जोधपुर

घायलों के नाम
1. जगदीश बैरागी 50 वर्ष, जोधपुर
2. लिखमाराम, जोधपुर
3. दीपक पुनिया 30 वर्ष, जोधपुर
MadhyaBharat 13 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.