Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राज्य मंत्री पटेल ने बजट को बताया भविष्यपरक और समावेशी
bhopal, Minister of State , futuristic and inclusive
भोपाल । लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बुधवार को प्रस्तुत वर्ष 2025-26 के बजट को भविष्यपरक और समावेशी बताया है। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, कृषि और उद्योग सहित सभी क्षेत्रों को समुचित प्राथमिकता दी गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 15 प्रतिशत की वृद्धि कर 23 हज़ार 535 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा। राज्य मंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्‍त मंत्री देवड़ा का आभार व्यक्त किया है।

पटेल ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए आयुष्मान भारत योजना में 2,039 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। ‘सीएम केयर योजना’ के तहत गंभीर बीमारियों के लिए उन्नत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रदेश में 400 एमबीबीएस और 252 पीजी सीटों की वृद्धि से चिकित्सा शिक्षा को और सशक्त किया जा रहा है। ‘पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ के तहत हर विधानसभा में हेलीपैड बनाए जाएंगे, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा को बल मिलेगा। यह बजट गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के सशक्त नेतृत्व में मध्य प्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

 

MadhyaBharat 12 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.