Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात की
new delhi, PM meets ,President of Mauritius

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पोर्ट लुईस में मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल से स्टेट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति को पीतल-तांबे के बर्तन में हाल ही में प्रयागराज में संपन्न महाकुम्भ का पवित्र जल भेंट किया।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष और घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस संदर्भ में उन्होंने दोनों देशों के बीच साझा इतिहास और लोगों के बीच मजबूत संबंधों के अस्तित्व को याद किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दूसरी बार शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री ने विशेष सम्मान के तौर पर राष्ट्रपति गोखूल और प्रथम महिला वृंदा गोखूल को ओसीआई कार्ड सौंपे।
प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सहयोग से स्थापित स्टेट हाउस में आयुर्वेद उद्यान का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद सहित पारंपरिक चिकित्सा के लाभों को आगे बढ़ाने में मॉरीशस भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।
वार्ता के बाद राष्ट्रपति गोखूल ने प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर शिवसागर रामगुलाम वनस्पति उद्यान, पैम्पलमाउस में सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि समारोह में प्रधानमंत्री के साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी मौजूद थे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस की प्रगति और भारत-मॉरीशस संबंधों के लिए मजबूत नींव बनाने में दोनों नेताओं की स्थायी विरासत को याद किया। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने ऐतिहासिक उद्यान में एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत एक पौधा लगाया।

 

 

 

 

MadhyaBharat 11 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.