Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को 15 मार्च को किया तलब
raipur, ED summons , Bhupesh Baghel

रायपुर । शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को समन भेजकर तलब किया है। ईडी ने चैतन्य बघेल को 15 मार्च को अपने दफ्तर में तलब बुलाया है। ईडी के अधिकारी चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी।

 

दरअसल, सोमवार को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास सहित 14 ठिकानों में छापेमारी की थी। भिलाई-3 स्थित वसुंधरा नगर निवास और रायपुर निवास सहित प्रदेशभर में 14 जगहाें पर शराब घोटाला मामले में ईडी ने छापा मारा था। ईडी की टीम ने तमाम दस्तावेजों की जांच की और पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल से भी पूछताछ की थी। अब ईडी ने एक नाेटिस जारी कर बघेल के बेटे चैतन्य काे पूछताछ के लिए 15

15 मार्च काे अपने दफ्तर बुलाया है।  


इसके बाद आज ईडी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 14 स्थानों पर पीएमएलए के तहत तलाशी ली गई। इनमें चैतन्य बघेल का आवास, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल का निवास भी शामिल है। जांच में यह सामने आया कि चैतन्य बघेल कथित रूप से शराब घोटाले में लाभप्राप्तकर्ता है। इस घोटाले की राशि करीब 2161 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसे विभिन्न तरीकों से निकाला गया। ईडी ने इस कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, नेहरू नगर स्थित मुकेश चंद्राकर और राजेंद्र साहू के घरों से फाइलें जब्त की गई हैं। इसके अलावा, ईडी ने 6 मोबाइल फोन भी सिम कार्ड सहित जब्त किए हैं। अब इन मोबाइलों से बातचीत के विवरण खंगाले जा रहे हैं।

 

 

MadhyaBharat 11 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.