Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस पदाधिकारियों व कारोबारियों के यहां दबिश देकर देर रात वापस लौटी ईडी की टीम
raipur,   ED team returned,Congress officials and businessmen

रायपुर । दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की टीम ने विगत दिवस कई प्रमुख स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पुत्र चैतन्य बघेल के अलावा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं लोकसभा सांसद कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू, होटल कैम्बियन के मालिक एवं राइस मिलर कमल अग्रवाल, बिल्डर मनोज राजपूत, राइस मिलर विनोद अग्रवाल, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं वैशाली नगर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर, सहेली ज्वेलर्स के मालिक सुनील जैन और स्टाम्प वेंडर संतोष स्वर्णकार के घर और कार्यालयों में छापेमारी की गई।

 

वहीं, ईडी के अधिकारियों ने भिलाई-तीन थाने में लिखित शिकायत की है। जिसके मुताबिक जांच करने के बाद जब अधिकारी लौट रहे थे तब भीड़ में नारेबाजी करने वालों ने गाड़ी रोककर बाधा पहुंचाई। उपद्रवी गाड़ी पर चढ़ गए और गाड़ी पर पत्थरबाजी की। एक गाड़ी का कांच तड़क गया। गाड़ियों को घेर लिया और काम में बाधा डालने की कोशिश की गई।

 

अधिकृत जानकारी के अनुसार सबसे अधिक समय तक जांच राजेंद्र साहू और मनोज राजपूत के निवास पर चली। मनोज राजपूत के नेहरू नगर स्थित मकान में सुबह से शाम तक कार्रवाई जारी रही। इसके बाद उनकी लेआउट साइट ऑफिस पर भी देर रात 10:30 बजे तक जांच चलती रही। ईडी की टीम ने मनोज राजपूत के घर से कंप्यूटर हार्ड डिस्क, मोबाइल और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

 

मनोज राजपूत ने बताया कि ईडी ने उनसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के साथ संबंधों की जानकारी मांगी। इसके अलावा उनके करोड़ों के घर और बड़े प्रोजेक्ट में लगाई गई राशि का भी विवरण पूछा गया।

 

ईडी ने कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू के निवास पर देर शाम तक जांच की। राजेंद्र साहू के निवास पर दस्तावेजों की जांच और वित्तीय लेनदेन की जानकारी के लिए दबिश दी गई थी। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, उनके समर्थक और कांग्रेस के अन्य नेता उनके घर के बाहर एकत्रित हो गए। नाराज समर्थकों ने कार्यवाही के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। देर रात ईडी की टीम ने अपने साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर अपनी जांच समाप्त की।

MadhyaBharat 11 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.