Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मणिपुरः विभिन्न संगठनों के 10 उग्रवादी गिरफ्तार
imphal, Manipur, organizations arrested

इंफाल । मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में विभिन्न उग्रवादी संगठनों के 10 सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने सोमवार को बताया कि पहली इंफाल ईस्ट जिले के पोरोंगपाट थाना क्षेत्र के गोलापट्टी मस्जिद अचौबा अवांग लेइराक से एनआरएफएम संगठन की एक सक्रिय कैडर लाईफ्राकपम सोनिया देवी उर्फ टोम्बी (24) को गिरफ्तार किया गया। वह आम जनता, निजी कंपनियों और सरकारी अधिकारियों से जबरन वसूली में शामिल थी। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 1,07,260 रुपये बरामद किए गए।

 

दूसरी कार्रवाई में, इरिलबुंग थाना क्षेत्र के खोंगमैन नंदेइबम लैकाई से पीआरईपीएके (प्रो) के दो सक्रिय उग्रवादी चिरोम रोस्तम मैतेई उर्फ चिरोम्बा (25) और हेइक्रुजाम अरविंद सिंह उर्फ माइकल (32) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

 

तीसरी कार्रवाई में, इंफाल वेस्ट जिले के हेनौपोक स्थित इमा मेधपति स्कूल के पास से पीआरईपीएके (प्रो) के तीन उग्रवादियों लैशराम बोबोई मैतेई उर्फ बोइशेम्बा (28), पलुजम बाबू सिंह उर्फ लुथुम्बा (25) और युमनाम अथोइबी चानू को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।

 

चौथी कार्रवाई में, पुलिस ने केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय सदस्य सोरोक्हाइबम इनाओटन सिंह (38) को इंफाल के आरआईएमएस मुख्य गेट से गिरफ्तार किया। वह सरकारी अधिकारियों और आम जनता से जबरन वसूली में शामिल था। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

 

पांचवीं कार्रवाई में, केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के ही एक अन्य सदस्य शंधम रोमन सिंह (39) को इंफाल वेस्ट जिले के समुरोउ से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 11 धमकी भरे पत्र बरामद हुए।

 

छठी कार्रवाई में, पुलिस ने इंफाल वेस्ट जिले के लैंगोल टाइप- II से यूपीपीके संगठन के तीन सक्रिय उग्रवादी - नंगबम बिशन मैतेई (24), अशंगबम मणिकांता सिंह (37) और सोरोक्हाइबम नगंथोई सिंह (23) को गिरफ्तार किया। ये अपने संगठन की ट्रिब्यूनल के माध्यम से अवैध रूप से लोगों पर मुकदमा चला कर जबरन धन वसूली कर रहे थे। इनके पास से दो गाड़ियां, तीन मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए।

 

अंतिम कार्रवाई में, सुरक्षा बलों ने तेंग्नौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र में गेट नंबर-2, बीपी 79 के पास से केवाईकेएल संगठन के एक सदस्य मोहेन तक्हेल्लाम्बम उर्फ रेन्गई (29) को गिरफ्तार किया।

 

सभी गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ जारी है।

MadhyaBharat 10 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.